कोडरमा, फरवरी 2 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता डीसी ऋतुराज मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में शामिल होनेवाले छात्रों से कई बार संवाद कर चुके हैं। छात्रों को सलाह दी कि परीक्षा के दौरान प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही उत्तर लिखें तथा किसी भी प्रकार की जल्दबाज़ी से बचें। उत्तर लेखन में हेडिंग एवं मुख्य शब्दों को रेखांकित करने, बिंदुवार उत्तर लिखने तथा साफ-सुथरी लिखावट और सही वर्तनी पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ, तनावमुक्त रहकर परीक्षा देने और उत्कृष्ट परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बनाए रखने, तनावमुक्त रहकर परीक्षा देने तथा नियमित अभ्यास के माध्यम से बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कोडरमा जिले के विद्यार्थी इस वर्ष ...