मधुबनी, मार्च 24 -- मधेपुर, निसं। ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी का 137 वां जयंती समारोह रविवार को मधेपुर बाजार के सत्संग स्थल पर सोल्लास मनाया गया। इसमें धर्म सभा, मातृ सम्मेलन, आनंद बाजार, वेद मांगलिक, सम्वेत प्रार्थना, उषा कीर्तन भजन कीर्तन, आनंद बाजार व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धर्मसभा को देवघर, पटना, छपरा, भागलपुर, दरभंगा सहित बिहार के विभिन्न भागों से आए रितिकों ने संबोधित किया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए देवघर से आये राधाकृष्ण लाल दास ने कहा कि प्रेम व आकर्षण ही जीवन का मूल मंत्र है। व्यक्ति, परिवार, समाज, राष्ट्र व विश्व के कल्याण के लिए दीक्षा नितांत आवश्यक है। ठाकुरजी के बताए विचारधारा को अगर जीवन में अनुसरण कर लिया जाय तो समाज का कल्याण होगा। रितिक सत्य नारायण झा ने कहा कि सृष्टि के जितने चीज है उनका लक्ष्य है जीवन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.