हापुड़, फरवरी 23 -- पति-पत्नी का रिश्ता सातों जन्म का साथ देने का होता है, लेकिन परिवार के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज करना बड़ा ही दुखदायक होता है। ऐसा ही एक मामला थाना धौलाना क्षेत्र के गांव नंदपुर से सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव नंदपुर निवासी शाहनवाज गांव की मुस्कान को अपने साथ लेकर चार साल पूर्व चला गया और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। जिसके बाद युवक के पिता सलीम ने पुत्र को बेदखल कर दिया और शाहनवाज मुस्कान को लेकर मसूरी के गांव नाहल में किराए का मकान लेकर रहने लगा था। इसके बाद मुस्कान ने बच्चों को जन्म दिया। कुछ समय पूर्व मुस्कान काफी बीमार हुई, जिसका उपचार वहीं के एक निजी अस्पताल से चल रहा था। रविवार को मुस्कान ने दम तोड़ दिया। शाहनवाज ने बताया कि गांव नाहल में ही मुस्कान का दफीना करने की इच्छा जताई, तो ग्रामीणों ने साफ इनकार कर दि...