नई दिल्ली, जुलाई 11 -- ओडिशा के रायगढ़ जिले में एक अमानवीय घटनाक्रम सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े को सामुदायिक परंपराओं के विरुद्ध विवाह करने पर नाराज हुए समाज ने तालिबानी सजा दी है। नाराज लोगों ने शुद्धिकरण करने के नाम पर प्रेमी जोड़े को बैल की तरफ हल में बांधा और उसके बाद खेत जोतने के लिए मजबूर किया। बाद में इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई उसके बाद स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी हुई। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना बुधवार को कल्याणसिंहपुर पुलिस थाना के अंतर्गत कंजामाजोडी गांव में हुई। हालांकि इस वीडियो की अभी तक पुष्टि नहीं की जा सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब गांव वालों से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि समाज से बहिष्कृत किए गए युवक और युवती ने आदिवासी मानदंडों के विरुद्ध जाकर विवाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.