बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- नगर क्षेत्र से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती ने अपनी मर्जी से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अपने परिजनों के पास आ गई। युवती ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर कुछ साल तक युवक के साथ रहने की बजाय पढ़ाई करने की बात कहते हुए अपने कागजात वापस मांगे। इसके बाद युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली में मोहनकुटी क्षेत्र निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 20वर्षीय पुत्री ने अपनी मर्जी से दादरी के पंकज पुत्र चंद्रपाल से आर्य समाज पद्धति से उनको बगैर जानकारी दिए विवाह कर लिया था। इसके बाद उनकी पुत्री और आरोपी पंकज बुलंदशहर आए और थाने पर अपनी रजामंदी से शादी किए जाने की जानकारी दी। कोतवाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.