हरिद्वार, जून 23 -- ज्वालापुर क्षेत्र में किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उसकी अश्लील वीडियो और तस्वीरें बनाने और वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़िता ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या का प्रयास भी किया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर नामजद युवक समेत उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हेत्तमपुर निवासी सुशील नामक युवक ने बहन से पहले दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर वीडियो कॉल और मैसेज भेजने शुरू किए। इसी दौरान आरोपी ने बहन की आपत्तिजनक वीडियो और अश्लील तस्वीरें बना लीं। आरोप है कि बाद में इन तस्वीरों और वीडियो को आरोपी ने अपने परिवारजनों की मदद से वायरल करना शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.