अररिया, दिसम्बर 11 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थानां क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर रह रही एक 20 वर्षीया युवती को शादी का प्रलोभन देकर युवक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म के पहले आरोपी युवक ने चौपहिया वाहन से युवती को अगवा किया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को घटनास्थल के समीप छोड़कर भाग निकला। इस बाबत पीड़िता ने नरपतगंज थाना में आरोपी युवक रानीगंज के हिंगना परमानपुर निवासी 27 वर्षीय दीपक कुमार मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दुष्कर्म पीड़िता का घर भी इसी गांव के आसपास बताया जा रहा है। फिलहाल युवती नरपतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मौसी के घर रही थी। नरपतगंज थाना में दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया गया कि वे अपनी मौसी के घर पर थी। इसी बीच दीपक कुमार मंडल प्रेम प्रसंग की बात करत...