शामली, फरवरी 20 -- क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। बताया गया है कि करीब 20 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार युवक कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई और पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस से संपर्क किया गया तो पुलिस ने ऐसी किसी सूचना से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। वह...