फिरोजाबाद, जून 4 -- शिकोहाबाद। थाना शिकोहाबाद के नगला ऊमर में प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। प्रेमी युगल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों गांव में आमने सामने रहते हैं और महिला का पति बाहर काम करता है। युवक अविवाहित है और महिला के दो बच्चे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। रोहित उर्फ बंटू शर्मा (26) पुत्र हरीबाबू शर्मा निवासी नगला ऊमर का अपने घर के सामने रहने वाली विनेश यादव (31) पत्नी मोहित से प्रेम सम्बंध हो गए। महिला के दो बच्चे हैं। महिला का पति बड़ौदा गुजरात में काम करता है। इसलिए महिला अपने दोनों बच्चों के साथ गांव में ही रहती थी। दोनों में प्रेम सम्बंध होने की जब जानकारी गांव में फैली तो यह बात महिला के पति को भी पता चल गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.