एटा, फरवरी 11 -- प्रेम प्रसंग में महिला और युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का करीब चार वर्ष से चक्कर चल रहा था। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला तीन बच्चों की मां थी। युवक की छह माह पहले ही शादी हुई थी। थाना सकीट क्षेत्र के गांव पुरा निवासी रमन (18) रामेंद्र बघेल के घर के सामने ही रोशनी देवी (28) पत्नी जुगेंद्र सिंह का घर है। जुगेंद्र सिंह ट्रक चलाता है। रोशनी बच्चों के साथ घर पर रहती थी। रमन का रोशनी के घर पर आना जाना हो गया। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। इस मामले की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो दोनों के परिजनों ने विरोध किया। रमन और रोशनी मिलते रहे। यह बात पूरे गांव में आम हो गई थी। करीब एक वर्ष पहले गांव में एक पंचायत बुलाई गई। पंचायत में यह तय ह...