बिहारशरीफ, मई 17 -- प्रेम प्रसंग में छात्रा फरार, परिजन ने करायी प्राथमिकी शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के एक मोहल्ले से प्रेम प्रसंग में मैट्रिक पास छात्रा के प्रेमी के साथ फरार हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्रा के पिता द्वारा सदर थाने में कोरमा थाना क्षेत्र के सहरा गांव के युवक दिलखुश कुमार और इसके परिजन पर शादी की नीयत से छात्रा को अगवा कर लेने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि छात्रा नाबालिग है। उसकी बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि छात्रा 15 मई को घर से निकली जो अभी तक लौटकर नहीं आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.