गया, जून 27 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग में घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस ने पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया है। पुलिस ने लड़की का कोर्ट में बयान दर्ज करवाया है। प्रेमी को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने थाने में पुत्री का शादी की नीयत से अपहरण कर लेने की एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसमें गांव के ही लड़का पर पुत्री को बहला-फुसलाकर ले भागने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस लड़का और बरामद करने के लिए कार्रवाई में जुटी थी। इस दौरान पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के पास से दोनों लड़का और लड़की को बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम प्रसंग में दोनों घर से भाग गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.