लातेहार, जनवरी 7 -- बारियातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत डाढ़ा पंचायत के कटई टोला में एक 17 वर्षीय एक किशोरी रिंकी कुमारी पिता धनलाल उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका रिंकी कुमारी ने अपने घर से करीब 200 मीटर दूर करंज के पेड़ में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई। मृतका के भाई संतोष उरांव ने बताया कि रिंकी का प्रेम प्रसंग गांव के ही सुखदेव उरांव (पिता नगवा उरांव) के साथ पिछले चार-पांच वर्षों से चल रहा था। दोनों शादी के लिए राजी थे। मंगलवार की शाम रिंकी अपने प्रेमी के घर शादी की बात रखने गई थी, लेकिन परिजनों द्वारा डांट-फटकार कर भगा दिए जाने से वह मानसिक रूप से आहत हो गई। इसी घटना से परेशान होकर मंगलवार की रात्रि में ही रिंकी ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बारियातू थाना प्रभारी रंजन पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.