बलिया, मार्च 30 -- यूपी में प्रेम-प्रसंग के चलते एक और हत्या का मामला सामने आया है। बलिया में स्टेशन रोड स्थित एक लॉज में रविवार को प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या के बाद खुद के कलाई की नस काट ली। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर मौके पर एसपी ओमवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा और सीओ सिटी श्यामकांत मौके पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सदर कोतवाली के उमरगंज पुरानी बस्ती का निवासी 30 वर्षीय जमील अहमद गाजीपुर के आरटीआई चौकी मोहनपुरवा पीर की 29 वर्षीय नेहा परवीन के साथ प्रेम करता था। दोनों ने शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित महावीर लॉज में कमरा लिया। यहां रजिस्टर में उन्होंने पति-पत्नी के रूप में दर्ज कराया। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले दोनों ने कोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.