भागलपुर, मार्च 3 -- एक थाना में कार्यरत एक होमगार्ड जवान के पुत्र के प्रेम प्रसंग को लेकर नवगछिया थाना में काफी ड्रामा हुआ। जवान के पुत्र ने नवगछिया पुलिस के पदाधिकारियों पर अपने पिता और उसके साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कह रहा है कि नवगछिया थाना की पुलिस ने मेरे पिता की पिटाई कर दी है। बताया कि हाजीपुर की एक लड़की परिवार के साथ नवगछिया में रह रही थी। लड़की के मकान में ही होमगार्ड की बेटी किराए पर रहती थी। उनका लड़का अपनी बहन से मिलने जाता था। लड़की ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लड़के पर परेशान करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में लड़के का कहना है कि उसने जनवरी 2024 में लड़की से शादी भी की थी, लेकिन उसके परिवार वाले उसे परेशान करने लगे। जिस कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.