फरीदाबाद, मार्च 25 -- पलवल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने प्रेम नगर (ईदगाह के पास) के स्लम एरिया में सफाई, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को क्षेत्र का दौरा कर समस्याओं का आकलन करने और समाधान के लिए रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। सफाई व्यवस्था के लिए डीएमसी पलवल, पेयजल आपूर्ति के लिए जनस्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के लिए सीएमओ पलवल को निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारी एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.