मथुरा, नवम्बर 11 -- मांट थाना क्षेत्र के गांव नगला लोहरे में यमुना में डूबे युवक का शव मंगलवार सुबह गांव प्रेमनगर के समीप यमुना किनारे मिला। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताते चलें कि शनिवार रात गांव नगला लोहरे निवासी युवक श्याम सुंदर अचानक गायब हो गया था। उसके कपड़े यमुना किनारे मिलने पर यमुना में डूबने की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी यमुना में काफी तलाश कराई थी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे श्याम सुंदर का शव नगला लोहरे से करीब दो किलोमीटर दूर गांव प्रेम नगर के समीप यमुना किनारे दिखाई दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया तो स्थानीय पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...