बरेली, अगस्त 5 -- नगर निगम की महिला सफाईकर्मी की गला काटकर हत्या के मामले में फरार पति को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी ने बताया कि उसके मुंबई से लौटने के बाद भी पत्नी प्रेमी के संपर्क में थी और उसके ही साथ रहना चाहती थी, इसलिए उसने हत्या कर दी और फरार हो गया। फतेहगंज पश्चिमी के गांव पिथूपुरा में रहने वाली 35 वर्षीय दीपमाला उर्फ दीपा की 14 जुलाई की रात सिद्धार्थनगर स्थित किराये के कमरे में सिर पर प्रहार के बाद ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मकान मालिक संतोष ने दीपमाला के दूसरे पति माधोबाड़ी निवासी राजीव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वारदात के बाद से ही पुलिस राजीव की तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने उसे खजुरिया जुल्फिकार ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.