समस्तीपुर, दिसम्बर 2 -- सरायरंजन। नवनिर्वाचित विधायक डा. प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। इनको विधानसभा अध्यक्ष बनने पर सरायरंजन के लोगों ने बधाई दी है। विधानसभा अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओं ने डा प्रेम कुमार को गुलदस्ता देकर सम्मानित करते हुए बधाई दिया है। वहीं सरायरंजन विस के नवनिर्वाचित विधायक एवं कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया है। इसके अलावे क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ता जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, प्रो. अमरेन्द्र कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बबलू झा, जय कुमार सिंह, विधाकर झा, रामकुमार झा, शाकिर रजा, नागराज झा, विमल झा, विपिन कुमार ईश्वर, मुखिया राजीव कुमार झा, हितेश कुमार, विजय कुमार राय, मिथिलेश कुमार, रजनीश कुमार य...