अलीगढ़, दिसम्बर 25 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। बुधवार की रात अलीगढ़ के सभी गिरिजाघरों यीशु जन्मोत्सव की गीतों से गूंज उठे। प्रेम का संदेश है जग के लिए.. आए हैं यीशु सबके लिए, आया है यीशु आया है जैसे विभिन्न गीतों की आवाज गिरिजाघरों से आती रही। लोगों ने प्रार्थना सभा के बाद रात 12 बजे केक काटकर यीशु का जन्मदिन मनाया। एक दूसरे को यीशु जन्म की बधाई दी। इस दौरान लोग अपने-अपने बच्चों को सजा कर चर्च में लेकर पहुंचे थे। प्रभु यीशु जन्म के मौके पर गिरजाघरों को भव्यता के साथ सजाया गया था। सतरंगी लाइटों से चर्च जगमगा रहे थे। रात में भी दिन जैसा माहौल बना हुआ था। शहर के गिरिजाघरों में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए। लोगों ने पूरी आस्था से मोमबत्तियां जलाईं और कैरोल सॉन्ग गाए गए। रात 12 बजते ही गिरिजाघरों में प्रार्थना सभाओं का दौर शुरु ह...