बदायूं, मार्च 13 -- तहसील बार एसोसिएशन द्वारा तहसील सभागार में भव्य होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम राशि कृष्णा ने कहा होली का त्योहार परस्पर प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है यह होली मिलन समारोह हमें यह संदेश देता है कि हम सब मिलकर पुराने गिले शिकवे मिटाकर बार और आपसी सामंजस्य बनाते हुए अपने-अपने कार्य को करें। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने कहा ऐसे आयोजनों से बार और बेंच के मध्य मधुर और बेहतर संबंध बनते हैं और कार्य करने में सुगमता रहती है। अंत में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, नायब तहसीलदार सृजन यादव, अवनीश शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप शर्मा, सत्यपाल यादव, नरेंद्र सिंह, नरेश चंद्र पाराशरी, पूर्व अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.