सिमडेगा, सितम्बर 10 -- बोलबा, प्रतिनिधि। थाना परिसर में दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू ने की। बैठक में विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध जन तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू ने सभी को आगामी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की अनहोनी की पूर्व सूचना प्रशासन को अवश्य दें। सीओ सुधांशु पाठक ने भी दुर्गापूजा आपसी प्रेम और भाईचारे के माहौल में पर्व मनाने की बात कही। बताया गया कि तलमंगा पूजा समिति ने बताया कि अष्टमी 30 सितंबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि, पूजा समितियों के पदाधिकारी, सद...