सिमडेगा, दिसम्बर 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा में क्रिसमस गैदरिंग धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ फा रोशन बा:, विज्ञान डिपार्टमेंट के कॉर्डिनेटर फा नाबोर लकड़ा, ब्रसर सह उप प्राचार्य फा ब्रूनो टोप्पो, उप प्राचार्य फा समीर जेवियर भंवरा उपस्थित थे। इस दौरान पूरा कॉलेज परिसर क्रिसमस गीतों से गूंज उठा। हर किसी के चेहरे में उमंग, उत्साह और उल्लास था। मौके पर फा रोशन बा: ने कहा कि आज के समय में समाज को सबसे अधिक प्रेम और भाईचारे की आवश्यकता है। वहीं फा नबोर लकड़ा ने कहा कि येसु मसीह का जीवन हमें सिखाता है कि नफरत नहीं, बल्कि प्रेम से ही दुनिया बदली जा सकती है। फा ब्रुनो टोप्पो ने कहा कि क्रिसमस सेवा और त्याग का पर्व है। हमें गरीब, कमजोर और जरूरतमंदों के साथ खड़े होकर येशु के दिखाए मार्ग पर ...