पटना, मार्च 12 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जो हमें भेदभाव से ऊपर उठकर समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और समाज में समरसता स्थापित करने का संदेश देता है। प्रदेश में होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। सरकार और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर किसी ने माहौल खराब करने या सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश की तो प्रशासन उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने बिहारवासियों से अपील की कि इस पर्व को शांतिपूर्ण, सौह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.