हमीरपुर, फरवरी 11 -- बिवांर, संवाददाता। युवक से प्रेम प्रसंग के चलते युवती उसके साथ शादी के किए जाने की जिद पर थाना में अड़ी हुई है। जिससे युवती के माता-पिता निराश होकर घर लौटने को मजबूर हो गए। बिवांर थाना के एक मोहाल की युवती का एक साल पहले शादी समारोह में करगांव गांव के युवक पुष्पेंद्र कुशवाहा से परिचय हो गया था। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातें व फोन पर बातचीत शुरू हो गई। बिवांर में चल रही विष्णु महायज्ञ में युवक ने सुबह आने का वादा करते उसको बुला लिया। युवती सुबह 6:00 बजे करीब अपनी मां से यज्ञ देखने की बात कहकर घर से जाने लगी है मां के मना किए जाने पर युवती परिजनों से झगड़ गई। मां के पीटने पर उसने थाने पहुंचकर माता-पिता के खिलाफ तहरीर दी। एसआई अंकित बैसला ने युवक को बुलाकर पूछतांछ की। दोनों पक्ष के अभिभावकों के आ जाने पर युवती उसके साथ श...