मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सोशल मीडिया पर संपर्क के बाद ऑनलाइन प्रेम परवान चढ़ा और मुजफ्फरपुर से 10वीं की छात्रा अपने प्रेमी से मिलने ट्रेन से इंदौर पहुंच गई। घर के लोग उसे तलाश कर थक गए। इस बीच छात्रा को उसके प्रेमी ने खंडवा स्टेशन पर ट्रेन से उतरवा लिया और स्थानीय थाने को सौंप दिया। छात्रा को खंडवा पुलिस स्थानीय बाल कल्याण समिति के पास ले गई, जहां छात्रा ने अपने माता-पिता से बात कराई। बुधवार को मुजफ्फरपुर से खंडवा पहुंचे परिजनों को बच्ची सौंप दिया गया। छात्रा इसी साल 10वीं की परीक्षा दी थी। इसमें 40 प्रतिशत अंक आया तो घर में डांट पड़ी। इसी से आहत छात्रा परिवार को छोड़ सोशल मीडिया के प्रेमी के पास जाने का निर्णय ले लिया। कुछ रुपये लेकर घर से भाग निकली। प्रेमी के बड़े भाई को जानकारी हुई तो उसने लड़की को पुलिस को सौं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.