मेरठ, दिसम्बर 14 -- छपार पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रही 20 हजार की इनामी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। छपार पुलिस ने महिला को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। छपार में सीओ सदर रविशंकर मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक युवक का शव मिला था। शव की पहचान सलमान निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ के रूप में हुई थी। सलमान की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। छपार पुलिस ने कुछ दिन पूर्व पुलिस मुठभेड में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि सलमान की पत्नी के एक युवक से अवैध संबंध थे। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। स...