अलीगढ़, अप्रैल 21 -- - रोरावर थाना क्षेत्र की महिला बच्चों को लेकर प्रेमी संग हुई थी फरार - महिला और प्रेमी ने ताजमहल से रील बनाकर वॉट्सएप पर भेजी थी लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र से प्रेमी के साथ गई महिला का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। लेकिन, ताजमहल से वीडियो भेजने के बाद महिला कहां गई, ये जानकारी नहीं हो सकी है। थाना क्षेत्र रोरावर निवासी एक मजदूर मंगलवार को अपनी पत्नी और बच्चों को घर पर छोड़कर मां के साथ रिश्तेदार की शादी में गया था। बुधवार को लौटा तो पता चला कि पत्नी पड़ोसियों को घर की चाभी देकर चली गई है। शुक्रवार को पति के मोबाइल पर एक वीडियो आई। इसमें पत्नी और उसका प्रेमी आगरा में ताजमहल के सामने वीडियो शूट कर रहे थे। इसमें पीछे बच्चों की आवाज भी आ रही थी। मामले में पति ने गुमश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.