हरदोई, जनवरी 12 -- यूपी के हरदोई जिले में एक व्यक्ति ने पाली थाना परिसर के अंदर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पांच दिन पहले उसकी पत्नी प्रेमी संग भागी थी, जिससे वह बौखलाया था। थाने में हुई इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार लिया गया और एक महिला आरक्षी समेत दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पाली थाना क्षेत्र के रमापुर अटरिया निवासी अनूप की 35 वर्षीय पत्नी सोनी पांच दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। इस मामले में अनूप ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी घर से जेवर और 35 हजार नकद लेकर गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रविवार को उसका पता लगाया और सोमवार को सोनी को अदालत में पेश करने और अन्य कानूनी औपचारिकताओं की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच, एक महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.