शामली, फरवरी 21 -- शामली। एक प्रेमी युगल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती ने अपने परिवार पर लगातार धमकी देने का आरोप लगाया है। बाबरी क्षेत्र के गांव भाज्जू निवासी युवती निकुंज वालिया ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बालिग है तथा उसकी जन्मतिथि वर्ष 2007 है। युवती ने अपनी स्वेच्छा से गत 16 फरवरी को शामली शहर के धीमानपुरा क्षेत्र निवासी केशव धीमान पुत्र प्रमोद धीमान से विवाह किया है। युवती ने बताया कि वह अपने पति के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है, लेकिन विवाह के बाद से उसे अपने परिजनों से जान का खतरा बना हुआ है। आरोप है कि परिवार के लोग दंपति के साथ किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। दंपति ने पुलिस अधीक्षक से स्वयं एवं अपने पति की जान-माल की सुरक्षा सुनिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.