मुंगेर, फरवरी 3 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बीते 23 जनवरी को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के तेघड़ा गांव से प्रेमी के साथ भागी प्रेमिका की शादी दोनों पक्ष के परिजनों की रजामंदी से हवेली खड़गपुर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में कराई गई। हवेली खड़गपुर पुलिस और मौजूद ग्रामीण इस प्रेम विवाह के साक्षी बने। मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी श्रीरामपुर निवासी ब्रजेश कुमार और हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के तेघड़ा गांव निवासी पायल कुमारी के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा चुके थे। 23 जनवरी को पायल कुमारी घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली और अपने प्रेमी के साथ भागलपुर चली गई। मामले को लेकर 28 जनवरी को पायल के पिता अजय साह ने हवेली खड़गपुर थाना में अपनी प...