जौनपुर, मार्च 29 -- जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर पुलिस चौकी के पास गुरुवार को एक लड़का व लड़की के मामले को लेकर जबरदस्त हंगामा रहा। लड़की पक्ष से आए लोगों ने लड़को को पीटा भी और पुलिस को सौंप दिया। जबकि लड़का चिल्लाता रहा कि उसने इस लड़की के साथ मंदिर में शादी किया है। आरोप निराधार है। जबकि लड़की का कहना था कि शादी के बाद से यह प्रताड़ित करता है। पुलिस दोनों के मामले को लेकर जांच में जुटी रही।मालूम हो कि बिहार के रहने वाले एक लड़के को वाराणसी की एक लड़की से प्रेम हो गया। दोनों घर वालों की मर्जी के खिलाफ मंदिर में जाकर शादी कर लिए। गुरुवार को दोनों लाइन बाजार के पास फिर मिले। मिलते ही लड़की हंगामा करने लगी। साथ में आए लोग लड़के को पकड़ लिए। उसकी पिटायी करते हुए पुलिस को सौंप दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। इस बारे में चौकी प्रभारी ...