नई दिल्ली, जनवरी 12 -- यूपी के एटा में प्रेम प्रसंग में रविवार रात हुई प्रेमी और प्रेमिका की हत्या में युवती के माता-पिता, भाई-बहन सहित छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए गए। पुलिस ने माता-पिता और बहन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। प्रेमी दीपक (23) के पिता राधेश्याम निवासी गढ़िया सुहागपुर ने युवती शिवानी (19) के पिता अशोक पुत्र रामसनेही, चाचा सतीश और जबर सिंह, भाई विकास, मां बिटोली देवी और बहन शिल्पी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि दीपक और उसकी प्रेमिका शिवानी पर रविवार की रात धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो शिवानी की मौत हो चुकी थी। दीपक छत पर पड़ा हुआ जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.