नई दिल्ली, मई 16 -- प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने पर सहारनपुर से आई युवती ने बागपत के बालैनी थाने के सामने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। ग्रामीणों ने युवती को अस्पताल मे भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। युवती के थाने पहुंचने के बाद युवक के परिजनों को भी बुलाया गया था। युवक के परिजन युवती को थाने के सामने स्थित दुकान पर समझा रहे थे। इसी दौरान उसने जहर खा लिया। सहारनपुर के अनवरपुर बरौली गांव निवासी युवती की बालैनी क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव निवासी युवक से तीन साल पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। बताया जा रहा है कि युवती शादी करने की जिद पर अड़ी थी। गुरुवार को वह बालैनी थाने पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की। जिसके बाद युवक और उसके परिजन थाने आए। यह भी पढ़ें- ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.