अमरोहा, फरवरी 18 -- युवक ने किसान की बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। चार साल तक युवती को धोखा देकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में शादी से मुकर गया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां पर एक किसान का परिवार रहता है। इस गांव में पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर डसर निवासी युवक रेहान का आना जाना था। जान पहचान बढ़ी तो वह किसान के घर में भी आने लगा। चार साल पहले रेहान ने किसान की बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। बाद में शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद से वह युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। चार साल बीत जाने के बाद जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो रेहान अपने वादे से मुकर गया। युवती ने पुलिस कार...