धनबाद, मार्च 18 -- बरोरा धनबाद के रणधीर वर्मा चौक से शुक्रवार को प्रेमी के साथ बरामद किशोरी का सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। बयान दर्ज होने के बाद युवती को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। बता दें कि बरोरा पुलिस ने इस मामले में दामोदरपुर (तोपचांची) निवासी प्रेमी सूरज सिंह को पहले ही गिरफ्तार जेल भेज दिया था। किशोरी के पिता ने जेल गए आरोपी सूरज सिंह और उसकी मां के खिलाफ बरोरा थाना में शादी की मंशा से अपनी नाबालिग बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए आठ मार्च को बरोरा थाना में एफआईआर दर्ज करायी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.