छपरा, दिसम्बर 30 -- दरियापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्रेमी उसी के गांव का ही रहने वाला था। इस संबंध में नवविवाहिता के ससुर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें अपनी बहू के प्रेमी को नामजद किया है। प्रेमी पटना का रहने वाला बताया जाता है। दर्ज प्राथमिकी उसने कहा है कि उसके पुत्र की शादी दो माह पूर्व ही हुई थी। उसके मायके से एक युवक आया। उन्हें लगा कि बहू के घर का लड़का है। इसलिए उसकी खूब खातिरदारी की। बाद में मौका पाते ही वह उसकी बहू को बाइक पर बिठा कर फरार हो गया। नवविवाहिता के ससुर ने बहू पर घर से सारे जेवर लेकर चले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.