बागपत, मई 17 -- प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने पर सहारनपुर से आई प्रेमिका ने बालैनी थाने के सामने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद ग्रामीणो ने युवती को उपचार के लिये अस्पताल मे भर्ती कराया। तीन वर्ष पहले सोशल मीडिया के जरिये दोनो की दोस्ती हुई थी। सहारनपुर जनपद के अनवरपुर बरौली गांव निवासी युवती की बालैनी क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव निवासी युवक से तीन साल पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनो की दोस्ती प्यार मे बदल गई बताया जा रहा है कि युवती युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी थी और युवक उसे शादी करने के लिये टाइम दे रहा था। गुरुवार को युवती बालैनी थाने पहुँची और पुलिस से मामले की शिकायत की जिसके बाद युवक और उसके परिजन थाने आये। जिसके बाद युवक और उसके परिजन बालैनी थाने के सामने एक दुकान पर युवती को समझाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.