गोरखपुर, मई 9 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला को एक युवक से प्रेम हो गया तो उसने पति व दो बच्चों को छोड़ दिया। उसके साथ दिल्ली तक घूमने गई और फिर चिलुआताल के सिक्टौर में दोनों किराये के कमरा लेकर लीव-इन में रहने लगे। प्रेमी ने पति से तलाक की अर्जी कोर्ट में दिलवाने के साथ ही उसकी नसबंदी भी करा दी। अब युवक ने शादी से इनकार करते हुए महिला को अपने किराये वाले घर से भगा दिया तो पति के पास पहुंच गई। पति ने भी रखने से इनकार कर दिया तो महिला ने थाने में प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। खजनी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है। महिला को अपने पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम हो गया। दोनों दिल्ली घूमने चले गए और लौट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.