गाज़ियाबाद, अप्रैल 24 -- लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में गुरुवार को प्रेमी के कमरे में महिला का शव कंबल से बंधा मिला। बाहर ताला लगा था, शव के सड़ने पर निकला द्रव्य बहकर कमरे से बाहर गया और बदबू फैली तो पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। बेटे ने मां के प्रेमी के खिलाफ शिकायत दी है, जो फरार है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलायचीपुर गांव स्थित एक मकान के बंद कमरे से खून बह रहा है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि कमरे के अंदर महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला। शव को कंबल में लपेटकर बांधा गया था। आसपास बदबू फैली हुई थी। शव की पहचान 40 वर्षीय कृष्णा देवी निवासी हर्ष विहार, दिल्ली के रूप में हुई, जबकि कमरा इमरान नाम के युवक ने किराये पर ले रखा था। वह पुताई का काम करता है। लोगों ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.