बरेली, दिसम्बर 7 -- सेंथल। मेला देखने गए सेंथल के मोहल्ला चौधरी में रहने वाले 25 वर्षीय मुकेश का शव शुक्रवार सुबह कस्बे में श्मशान भूमि के पास गेहूं के खेत में मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो हत्या की पुष्टि हुई। मामले में शनिवार को मृतक के भाई रूपकिशोर ने मुकेश की प्रेमिका, उसके पति समेत छह लोगों के खिलाफ हाफिजगंज थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। रूपकिशोर के मुताबिक पड़ोस में ही रहने वाली समुदाय विशेष की युवती से मुकेश का प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन ने एक महीने पहले ही कस्बे से सटे एक गांव में उसकी शादी कर दी थी, लेकिन शादी के बाद भी वह मुकेश के संपर्क में थी। वह नहीं चाहती थी कि मुकेश की शादी हो। वह दूसरी जगह शादी करने पर मुकेश को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी...