संभल, जनवरी 9 -- यूपी के संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र में दो जनवरी को अज्ञात युवक का शव मिलने के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी और सगे भाई के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और फिर शव को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की। एसपी ने हत्याकांड का खुलासा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि दो जनवरी को थाना जुनावई क्षेत्र के गांव पूरन पट्टी के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पहचान के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया था। गहन जांच के बाद शव की पहचान सनी पुत्र हीरालाल, निवासी मोहल्ला ओढपुरा, थाना हाथरस गेट, जिला हाथरस के रूप में हुई। शव की शिनाख्त मृतक की पत्नी नेहा गौतम और भाई महादेव सिंह ने की। शुरुआत में नेहा ने पुलिस को बताया कि सनी शराब...