बंजरिया बाजार(देवरिया), फरवरी 11 -- यूपी के देवरिया जिले में पांच साल की मोहब्बत का दुखद अंत हो गया। यहां प्रेमी की बारात निकलने के बाद प्रमिका ने फांसी लगा ली। उसका शव फंदे से लटकता हुआ देखकर परिवार में मातम पसर गया। आनन-फानन में परिजनों देर रात को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का गांव के ही एक युवक से पिछले पांच वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हालांकि, दोनों के परिजनों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। कुछ माह पूर्व युवक के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। मंगलवार की शाम को युवक की बारात बिहार के गोपालगंज के लिए निकली। जैसे ही इसकी जानकारी युवती को हुई, उसने फांसी लगा ली। युवती का शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ देख परिजन बदहवाश हो गए। आनन-फानन में शव उतारकर पुलिस को सूचना बिना अंतिम संस्क...