शाहजहांपुर, जनवरी 20 -- बंडा, संवाददाता। प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचना एक युवक को महंगा पड़ गया। परिजनों ने युवक को रंगे हाथ पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। मामला बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के एक युवक का पड़ोस में रहने वाली महिला से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच मिलना-जुलना होता रहता था, जिसकी जानकारी दोनों परिवारों को थी। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार विवाद भी हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद दोनों का संपर्क बना रहा। शनिवार रात महिला का पति खेत पर आवारा पशुओं की रखवाली के लिए गया हुआ था। इसी दौरान महिला ने अपने प्रेमी युवक को फोन कर घर बुला लिया। कुछ समय बाद पति अचानक घर पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पति ने युवक को कमरे में बंद कर दिया और उसकी पिटाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.