मेरठ, दिसम्बर 14 -- सरधना। सरधना के एक गांव में रात को महिला का प्रेमी घर में कूद गया तो हंगामा हो गया। महिला का देवर वहां पहुंचा तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी के बाहरी व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। गुरुवार को महिला का पति काम से बाहर गया हुआ था। शुक्रवार देर रात मौका पाकर प्रेमी घर में कूद आया। इस बीच महिला का देवर शौच के लिए उठा तो उसने युवक को देख लिया। इस पर देवर ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों में जाग हो गई। आरोपी युवक उसको धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पिलखुवा निवासी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्ता...