उरई, मार्च 27 -- कालपी। अहमदाबाद से कालपी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने उसके गांव आए युवक को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया और उनकी जबरिया शादी करा दी। उधर इस जबरिया शादी से युवक का पिता नाराज हो गया और दोनों को घर न आने का अल्टीमेटम दे दिया। महेवा ब्लाक क्षेत्र के एक ग्राम निवासी युवक अहमदाबाद गुजरात में रहकर काम करता है और इन्सटाग्राम पर दोस्ती कालपी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से हो गई थी जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और बुधवार को प्रेमी प्रेमिका से मिलने उसके गांव आ गया। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों और प्रेमिका के परिजनों को हुई तो उन्होनें दोनों को पकड़कर गांव के एक मंदिर में शादी करा दी। जैसे ही शादी की जानकारी युवक के पिता को हुई तो उसने शादी को मानने से इनकार कर बेटे को घर पर न आने की नसीहत दी। इससे परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.