बुलंदशहर, सितम्बर 30 -- यूपी के बुलंदशहर में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद हिस्ट्रीशीटर मौके से फरार हो गया। कचहरी में दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की शिनाख्त नयीफ अंसारी के रूप में हुई है। नयीफ हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। वह कोर्ट मैरिज के लिए प्रेमिका संग फोटो खिंचवाने एक दुकान में पहुंचा था। इसी दौरान उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला नरसल घाट निवासी नयीफ अंसारी शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था और उस पर लूट और चोरी सहित कई मामले दर्ज थे। नयीफ का अपनी फुफेरी बहन (प्रेमिका) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि नयीफ तीन दिन पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.