आगरा, जनवरी 23 -- यूपी के आगरा में रोजर शू इंडस्ट्री के सुपरवाइजर ने ही प्रेमिका के लिए आगरा की सबसे बड़ी करोड़ों की चोरी की थी। पुलिस ने इसका शुक्रवार को खुलासा करते हुए 7.70 करोड़ का माल बरामद कराया। इसमें 3.8 किलो सोना, 5.5 किलो चांदी, हीरे के जेवरात और 66 लाख से अधिक नकद मिला। आरोपी, उसके भाई समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 18 जनवरी की रात नेशनल हाइवे स्थित रोजर शू इंडस्ट्रीज में पहली मंजिल पर तिजोरी से कैश और जेवरात की चोरी हुई थी। मालिक दीपक बुद्धिराजा ने मुकदमा लिखाया। इसमें कैश और जेवरात की कीमत का खुलासा नहीं किया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि लाजपत कुंज स्थित घर में जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। पत्नी स्टेला बुद्धिराजा के सोने व हीरे के जेवरात फैक्ट्री के लॉकर में रखे थे। वर्ष 2016 में जेवरात का मूल्यांकन कराया ...