गंगापार, मार्च 21 -- उतरांव थाना क्षेत्र के चका गांव में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की आत्महत्या के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। युवक ने तीन पेज का सुसाइड नोट छोड़ रखा है। सुसाइड नोट में युवक ने आत्महत्या के लिए प्रेमिका के पुलिसकर्मी जीजा को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मी ने शादी कराने के नाम पर दस लाख लिए लेकिन शादी किसी दूसरे जगह तय करा दी। उतरांव थाना क्षेत्र की चका गांव में बीते गुरुवार की शाम ग्राहक सेवा केंद्र संचालक रवि केसरवानी ने अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी थी। परिजनों को रवि के कमरे से तीन पेज का सुसाइड नोट व एक आई फोन मिला है। रवि केसरवानी ने सुसाइड नोट में आत्महत्या के कारणों को विस्तार से लिखा है। बताया कि उसकी मौत का कारण गोरखपुर में तैनात एक पुलिसकर्मी है। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.