लखनऊ, मार्च 16 -- प्रेमिका की हत्या का दावा करते हुए एक युवक ने खुद गोमतीनगर कोतवाली पहुंचकर सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि हुसड़िया रेलवे लाइन किनारे शव पड़ा है। आरोपित को साथ में लेकर पुलिस टीम रेलवे लाइन के पास पहुंची। काफी तलाशने पर युवती का दुपट्टा मिला, लेकिन शव का पता नहीं चला। आरोपित युवक बार-बार बयान बदलता रहा। युवक के बदलते बयानों से पुलिस चकरघिन्नी बनी रही। पुलिस का कहना है कि उसके हर बयान का सत्यापन कराया जाएगा। लाश की तलाश क लिए कई टीमें भी लगाई गई हैं। रात में मिली थी, साथ में खाना खाया इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सुबह 10.30 बजे बाराबंकी लखपेड़ा बाग निवासी मजदूर अमन कश्यप (25) कोतवाली आया था। पहरे पर मौजूद सिपाही से अमन ने कहा कि उसने हत्या कर दी है। यह बात सुन कर संतरी हड़बड़ा गया। मजदूर को पकड़ कर इंस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.